फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर शाम बागेश्वर धाम द्वारा आयोजित ‘सनातन एकता पदयात्रा’ में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह पदयात्रा 7 नवंबर 2025 को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से शुरू हुई है और वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक जाएगी। यात्रा के दौरान फरीदाबाद में दो दिन का पड़ाव रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक एकता और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।