Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ठियोग में 2.58 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, मंत्री बोले—हर पंचायत को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Shimla, 11 November

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैस में आयोजित समारोह में लगभग 2.58 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मंत्री ने जैस, डमयाना और धारतरपूनु पंचायतों के नवनिर्मित पंचायत सामुदायिक केन्द्रों (प्रत्येक की लागत 33-33 लाख रुपये) तथा ठियोग पंचायत समिति हॉल (45 लाख रुपये) का लोकार्पण किया। साथ ही, 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत सामुदायिक केन्द्र धमांदरी का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।मंत्री राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने और भवनों के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है। इस वित्त वर्ष में 80 करोड़ रुपये नए पंचायत भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 3.32 करोड़ रुपये ठियोग विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नई पंचायत को 1.14 करोड़ रुपये की राशि देकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अब लोगों को छोटे कार्यों के लिए पंचायतों में आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि दस्तावेज़ों से संबंधित अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। मंत्री ने घोषणा की कि जिन पंचायत भवनों का आज उद्घाटन हुआ है, उनकी दूसरी मंजिल के लिए भी अतिरिक्त बजट दिया जाएगा। साथ ही, ठियोग अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल के रूप में विकसित करने की सिफारिश करने की बात कही।

इस अवसर पर मंत्री ने सभी महिला मंडलों को 5-5 हजार रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।विधायक कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि अमृत योजना के तहत 18 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि ठियोग क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर 130 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में एसडीएम ठियोग डॉ. मेजर शशांक गुप्तानगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.