Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहलगाम से दिल्ली तक सरकार की नाकामी उजागर: कांग्रेस सांसद

जींद | प्रदेश के तीन कांग्रेस सांसदों , जयप्रकाश, कुमारी शैलजा और सतपाल ब्रह्मचारी — ने दिल्ली में सोमवार को हुए कार ब्लास्ट को केंद्र सरकार की गंभीर नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस तंत्र की कमजोरियां लगातार आतंकियों को मौका दे रही हैं और केंद्र सरकार इन खामियों को दूर करने में असफल रही है।

दिल्ली ब्लास्ट बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर” : कांग्रेस सांसद

जींद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तीनों सांसदों ने केंद्र सरकार पर इंटेलिजेंस फेलियर का आरोप लगाया। हिसार के सांसद जयप्रकाश, सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा, और सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि “दिल्ली में जिस तरह की आतंकी वारदात हुई है, वह बेहद बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर है। पहले पहलगाम हमला भी इसी तरह की चूक का परिणाम था, लेकिन सरकार ने उससे कोई सबक नहीं लिया।”

उन्होंने कहा कि “केंद्र सरकार बार-बार ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ की बात करती है, लेकिन देश की राजधानी तक सुरक्षित नहीं रह गई। आतंकवादी इन कमजोरियों का फायदा उठाकर निर्दोष लोगों का खून बहा रहे हैं।”

राहुल गांधी ने संसद में उठाया था सवाल, जवाब अब तक नहीं”

हिसार से सांसद जयप्रकाश ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस मुद्दे को संसद में उठाया था। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने उस वक्त सरकार से पूछा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई खामियों के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया।”

हरियाणा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भी निशाना

जयप्रकाश ने हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा, “हरियाणा में आए दिन कारोबारियों और राजनीतिक लोगों से करोड़ों की फिरौती मांगी जा रही है। राज्य सरकार गैंगस्टरों और अपराधियों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।”

सांसदों ने कहा कि कांग्रेस बार-बार यह मुद्दा उठा रही है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं।

वोट चोरी से बनी हरियाणा में बीजेपी सरकार” : कांग्रेस

तीनों सांसदों — जयप्रकाश, शैलजा और ब्रह्मचारी — ने हरियाणा सरकार पर वोट चोरी के आरोप दोहराए। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही वोट चोरी के सबूत जनता के सामने रख चुके हैं। हरियाणा में भाजपा की सरकार जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि वोट की हेराफेरी से बनी है।”

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने दावा किया कि सबसे ज्यादा वोट चोरी सोनीपत संसदीय क्षेत्र में हुई थी। वहीं, कुमारी शैलजा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन ने वोट चोरी रोकने के प्रयास किए हैं, इसलिए वहां भारी बहुमत से जीत तय है।

संसद में उठेंगे MSP और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दे

कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने कहा कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में हरियाणा के किसानों से जुड़ा मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा, “राज्य में MSP पर केवल 1 प्रतिशत फसलों की खरीद हुई है। यह किसानों के साथ अन्याय है और संसद में इसे लेकर कांग्रेस सरकार से जवाब मांगेगी।”

कुमारी शैलजा ने शीतकालीन सत्र को “जानबूझकर छोटा बुलाए जाने” पर नाराजगी जताते हुए कहा, “केंद्र सरकार का लोकतंत्र में विश्वास खत्म हो चुका है, यही वजह है कि संसद को अब केवल औपचारिकता बना दिया गया है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.