Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली ब्लास्ट जांच में NIA की एंट्री, बनी स्पेशल टीम

नई दिल्ली |  लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने घटना की गहराई से जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है। इस टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (SP) या उनसे उच्च रैंक के अधिकारी करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इस आतंकी हमले की जांच की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से NIA को सौंपी थी। मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी एंगल से साक्ष्य जुटाए जाएं।

जांच टीम में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती

सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम में फोरेंसिक विशेषज्ञों, बम डिटेक्शन यूनिट और साइबर एनालिस्ट को भी शामिल किया गया है। यह टीम स्थानीय पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के साथ मिलकर सबूत जुटा रही है। घटना स्थल से बरामद गाड़ी को फिलहाल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

UAPA के तहत दर्ज किया गया मामला

दिल्ली पुलिस ने इस धमाके को आतंकी साजिश का हिस्सा मानते हुए UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में धमाके में इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री की प्रकृति और स्रोत की जानकारी जुटाई जा रही है।

संदिग्धों से पूछताछ जारी

सूत्रों ने बताया कि NIA ने अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी ने दिल्ली और आसपास के राज्यों में भी छापेमारी शुरू कर दी है ताकि इस हमले के पीछे के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

राजधानी में हाई अलर्ट

धमाके के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों, मेट्रो स्टेशनों और सरकारी भवनों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही ठोस सबूत सामने आ सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.