Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो हमलों के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी चेतावनी

इस्लामाबाद | पाकिस्तान में कुछ ही घंटों के अंतराल में दो बड़े आत्मघाती हमलों ने पूरे देश में दहशत फैला दी। पहला हमला राजधानी इस्लामाबाद में हुआ, जबकि दूसरा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वाना स्थित आर्मी कैडेट कॉलेज में हुआ। इन हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत और 30 से अधिक घायल होने की पुष्टि हुई है।

हमलों के बाद पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का गंभीर आरोप लगाया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी कि यदि अफगानिस्तान ने आतंकियों को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो पाकिस्तान सीमा पार जवाबी कार्रवाई करेगा।

रक्षा मंत्री का सख्त बयान

रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा “हम अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। अफगान तालिबान आतंकियों को संरक्षण दे रहा है। अगर उन्होंने आतंकियों को रोकने के लिए कदम नहीं उठाया, तो पाकिस्तान उनके ठिकानों पर हमला करेगा।”

उन्होंने अफगान तालिबान के “खेद जताने वाले बयान” को औपचारिक और भ्रामक बताया। साथ ही कहा कि आतंकियों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। आसिफ ने अपने बयान में भारत का नाम भी जोड़ा और कहा कि पाकिस्तान किसी भी देश के “दुस्साहस” का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा “हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर किसी ने हम पर हमला किया, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। इस्लामाबाद हमला यह याद दिलाने के लिए काफी है कि हम पहले से ही युद्ध जैसी स्थिति में हैं।”

वाना कैडेट कॉलेज में बड़ा हादसा टला

खैबर पख्तूनख्वा के वाना में स्थित आर्मी कैडेट कॉलेज को निशाना बनाते हुए 4 से 5 आत्मघाती हमलावरों ने परिसर को घेरने की कोशिश की। कॉलेज में उस समय 650 लोग मौजूद थे, जिनमें 525 कैडेट्स शामिल थे। सुरक्षा बलों ने त्वरित एक्शन लेते हुए सभी हमलावरों को मार गिराया और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

तनाव की जड़ – डूरंड लाइन

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव की मुख्य वजह 1893 की डूरंड लाइन सीमा विवाद है। दोनों देशों के बीच अब तक तीन दौर की शांति वार्ता हो चुकी है, लेकिन सभी प्रयास नाकाम रहे हैं। मौजूदा हमलों के बाद दोनों देशों के रिश्ते और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.