चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की कैबिनेट बैठक 14 नवंबर को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे और इसमें सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना है। ऐसे में यह कैबिनेट बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि बैठक के बाद सरकार किसी बड़े ऐलान की तैयारी में है, जो सीधे तौर पर राज्य की जनता और विकास योजनाओं से जुड़ा हो सकता है।