Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तिरुपति लड्डू घोटाला: 68 लाख किलो नकली घी का खुलासा

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में लड्डू प्रसाद तैयार करने में नकली घी के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित टीम की जांच में खुलासा हुआ कि 2019 से 2024 के बीच करीब 68 लाख किलोग्राम मिलावटी घी मंदिर को सप्लाई किया गया, जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस मामले में टीटीडी के पूर्व कार्यकारी अधिकारी (EO) ए.वी. धर्म रेड्डी से एसआईटी ने पूछताछ की है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घी उत्तराखंड की एक डेयरी से खरीदा गया था, जिसने बिना दूध या मक्खन का इस्तेमाल किए रासायनिक रूप से तैयार नकली घी सप्लाई किया। जांच में सामने आया कि घी में ताड़ के तेल, पाम कर्नेल ऑयल और औद्योगिक रसायनों का मिश्रण किया गया था ताकि वह गुणवत्ता परीक्षणों में पास हो सके।

सूत्रों के मुताबिक, यह घोटाला पूर्व ईओ धर्म रेड्डी के कार्यकाल के दौरान बड़े स्तर पर हुआ। हाल ही में टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष वाई.वी. सुब्बा रेड्डी के करीबी और निजी सहायक चिन्ना अप्पन्ना की गिरफ्तारी के बाद मामले में नया मोड़ आया है। अप्पन्ना पर ठेके दिलाने और निविदा प्रक्रिया में हेराफेरी के आरोप हैं।

एसआईटी जल्द ही पूर्व अध्यक्ष वाई.वी. सुब्बा रेड्डी को भी नोटिस भेज सकती है। एजेंसी का फोकस अब इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने पर है, जिसने ‘तिरुपति लड्डू प्रसादम’ जैसी श्रद्धा की प्रतीक भेंट की पवित्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गूंजे भोले के जयकारे, कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन शिवभक्ति में डूबा शहर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से अंबाला शहर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक हर ओर भगवान शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती...

हरियाणा में 50 लाख लाभार्थियों को 1595 करोड़ की सहायता, लाडो लक्ष्मी की 10वीं किस्त जारी

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा सरकार ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि जारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार की ओर से अलग-अलग विभागों के माध्यम से हर महीने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक...

गुरुग्राम के आठों जोन में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई तेज, कई इलाकों में चला ध्वस्तीकरण अभियान

Summer express, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर के सभी आठ जोन में एक साथ कार्रवाई की। संबंधित जोन के संयुक्त आयुक्तों की निगरानी में निगम अधिकारियों ने चिह्नित क्षेत्रों में पहुंचकर अवैध निर्माण...

गन्नौर में सिलिंडर हादसे से बेघर परिवार को राहत, विधायक ने नए मकान का दिया भरोसा

Summer express, गन्नौर। खुबड़ू गांव में सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरने और आग लगने की घटना के बाद प्रभावित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई थी। हादसे में घर का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। अब विधायक देवेंद्र कादियान ने परिवार को नया मकान बनवाकर देने का...

फरीदाबाद पहुंचे सांसद विजय बघेल, नक्सलवाद से एथेनॉल विवाद तक कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express, फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल  देर शाम फरीदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, विकास, रोजगार और पलायन के साथ ही एथेनॉल को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.