Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रिटेन ने भारत यात्रा पर दी चेतावनी, सीमा क्षेत्र से बचें

नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर की शाम हुए भीषण कार धमाके के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। इस हमले में 10 लोगों की मौत और 25 से अधिक घायल हुए थे। आतंकी साजिश के एंगल को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है।

इसी बीच, ब्रिटेन सरकार ने अपने नागरिकों के लिए भारत यात्रा को लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी (Travel Advisory) जारी की है। एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ब्रिटिश नागरिक भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में यात्रा से बचें, क्योंकि यह क्षेत्र सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील माना गया है।

ब्रिटिश विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) ने अपने नागरिकों को भारत यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इसके साथ ही, एडवाइजरी में जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों की यात्रा से भी परहेज़ करने की चेतावनी दी गई है। केवल जम्मू शहर और हवाई मार्ग से आने-जाने को ही सुरक्षित बताया गया है।

दिल्ली धमाके के बाद भारत में मौजूद कई देशों के दूतावास भी सक्रिय हो गए हैं और स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। ब्रिटेन की यह एडवाइजरी इस बात का संकेत है कि विदेशी सरकारें भारत में सुरक्षा स्थिति को लेकर सतर्क हैं और अपने नागरिकों को जोखिम से दूर रहने की सलाह दे रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल...

बच्चों के बीच सहज नजर आते हैं CM नायब सैनी, बच्ची संग सेल्फी ने खींचा ध्यान

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का व्यक्तित्व राजनीतिक कार्यक्रमों, सरकारी बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। खासकर बच्चों के बीच उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। किसी कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत...

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से चाकू और एयरगन बरामद

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11वीं के एक छात्र के बैग की जांच के दौरान चाकू, एयरगन, माचिस और दो मोबाइल फोन मिले। स्कूल में हाल ही में हुई शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के...

तीज पर बहन के घर गए दो भाइयों की हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Summer express, रेवाड़ी। जिले में तीज पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहन के घर त्योहार देने गए दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी...

श्रुति चौधरी के आवास पर किरण चौधरी से मिलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सियासी हलचल तेज

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व राज्यसभा सांसद और हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात भले ही शिष्टाचार और औपचारिक बातचीत के तौर पर सामने आई हो, लेकिन प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.