Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर निर्माण शुरू, हुआ शिलान्यास

जालंधर। भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जालंधर के अलावलपुर क्षेत्र में जल्द ही भगवान जगन्नाथ का भव्य और दिव्य मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत शिलान्यास समारोह के साथ की गई। इस आयोजन का संचालन भगवान जगन्नाथ सोसायटी, कोट किशन चंद (जालंधर) की ओर से किया गया, जो पिछले 21 वर्षों से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का सफल आयोजन करती आ रही है।

समारोह के दौरान पंडित दीन दयाल शास्त्री ने नवग्रह पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद हवन यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य यजमान केदार राय और रूबी राय ने आहुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विजय चोपड़ा ने मंदिर निर्माण के इस शुभ कार्य के लिए सभी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि “जगन्नाथ सोसायटी का यह प्रयास न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज को एकजुट करने और संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनेगा।” मंदिर निर्माण के लिए भूमि मिश्रा परिवार ने दान में दी है, जो साढ़े 13 मरले में फैली हुई है।

इस मौके पर वीरेंद्र शर्मा ने पंजाब केसरी ग्रुप की ओर से पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। लेखक और कवि नीरज झांजी ने मंच संचालन करते हुए कहा कि “यह आयोजन वर्षों की मेहनत और प्रभु की कृपा का परिणाम है।”

कार्यक्रम में ठाकुरद्वारा मंदिर की भजन मंडली ने भक्ति गीतों से माहौल को श्रद्धामय बना दिया। इस अवसर पर साधू राम मित्तल, मट्टू शर्मा, परवीन ज्योति, नवीन कुमार, पुष्कर, दिनेश भनोट, मुकद्दर लाल, विजय कुमार खिलन, बब्बी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने मारी बाजी, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू। श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय 44वीं नेशनल सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर तालमेल और दमदार खेल...

बच्चों के बीच सहज नजर आते हैं CM नायब सैनी, बच्ची संग सेल्फी ने खींचा ध्यान

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का व्यक्तित्व राजनीतिक कार्यक्रमों, सरकारी बैठकों और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। खासकर बच्चों के बीच उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। किसी कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात होने पर मुख्यमंत्री उनसे बातचीत...

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से चाकू और एयरगन बरामद

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 11वीं के एक छात्र के बैग की जांच के दौरान चाकू, एयरगन, माचिस और दो मोबाइल फोन मिले। स्कूल में हाल ही में हुई शिक्षिका की हत्या की घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के...

तीज पर बहन के घर गए दो भाइयों की हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Summer express, रेवाड़ी। जिले में तीज पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बहन के घर त्योहार देने गए दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी...

श्रुति चौधरी के आवास पर किरण चौधरी से मिलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सियासी हलचल तेज

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व राज्यसभा सांसद और हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात भले ही शिष्टाचार और औपचारिक बातचीत के तौर पर सामने आई हो, लेकिन प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.