Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में राज्य स्तरीय बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सुजानपुर बाल आश्रम के बच्चे

Hamirpur, 13 November

बाल आश्रम सुजानपुर के 13 बच्चों का दल गुरुवार को शिमला के लिए रवाना हुआ, जो 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह का हिस्सा बनेगा। उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की गाड़ी को रवाना किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेशभर के विभिन्न बाल आश्रमों और चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन्स (CCI) के बच्चे भाग लेंगे।

इस राज्य स्तरीय बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।साथ ही, “भारत एंड कल्चर मीट” के तहत बच्चे अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बच्चे मार्च पास्ट की सलामी भी देंगे। आयोजन का उद्देश्य बाल आश्रमों में रह रहे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनके सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करना है।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अनिल कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।डीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में कुल 27 चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन्स कार्यरत हैं, जिनके बच्चे इस राज्य स्तरीय आयोजन में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के रहने और भोजन की उचित व्यवस्था शिमला में की गई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उन्हें अपने कौशल को राज्य स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चे इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.