Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपातकालीन मरीजों के लिए हरियाणा में हेलिकॉप्टर सेवा तैयार

हरियाणा  | हरियाणा में जल्द ही आपातकालीन मरीजों के लिए मेडिकल एयरलिफ्ट सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए स्यांदान एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य सरकार से औपचारिक संपर्क किया है और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को हेलिकॉप्टर द्वारा अस्पताल तक पहुँचाने का प्रस्ताव रखा है।

कंपनी ने यह सेवा सामाजिक सेवा के रूप में संचालित करने की योजना बनाई है। सरकार ने इस प्रस्ताव में रुचि दिखाई है और अगले 10 दिनों के भीतर विस्तृत बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। यदि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सफल रहती है, तो यह सेवा जल्द शुरू हो सकती है।

प्रस्ताव में छह हेलीपैड बनाने का सुझाव दिया गया है, जिन्हें राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किया जाएगा। हिसार और गुरुग्राम को प्राथमिकता दी गई है ताकि सेवा पूरे हरियाणा में उपलब्ध हो सके। प्रस्ताव के अनुसार हेलिकॉप्टर छह सीटर होगा, जिसमें एक पायलट, एक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।

स्यांदान एविएशन का कहना है कि सरकारी सहयोग के बिना सेवा प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो सकती। योजना के तहत सरकारी एम्बुलेंस मरीज को सीधे हेलीपैड तक पहुंचाएगी, जहाँ से हेलिकॉप्टर मरीज को कुछ ही मिनटों में बड़े अस्पताल या उपचार केंद्र तक ले जाएगा। सेवा के संचालन के लिए कंपनियां सरकार से आंशिक सब्सिडी की उम्मीद कर रही हैं।

हाल ही में हरियाणा भवन, नई दिल्ली में राज्य सिविल एविएशन विभाग की आयुक्त अमनीत पी. कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न एविएशन कंपनियों ने हेलिकॉप्टर सेवाओं, MRO सुविधाओं, हवाई अड्डा विकास और मेडिकल एयर सर्विस पर चर्चा की।

स्यांदान एविएशन ने बैठक में गुरुग्राम से सालासर और खाटूश्याम तक धार्मिक मार्गों पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा। स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय करते हुए आपातकालीन मेडिकल एयरलिफ्ट सेवा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अगले 10 दिनों में कंपनी और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच इस प्रस्ताव पर अंतिम बैठक होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.