सोनीपत | दिल्ली धमाके को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी ताकत से कार्रवाई कर रही हैं, जिससे आतंकी संगठन और उनके समर्थक बौखला गए हैं।
मंत्री ढांडा ने कहा, “यह नया भारत है, ऐसे लोगों की जगह या तो जेल में होगी या फिर 72 हूरों के पास।” उन्होंने कहा कि आतंक फैलाने वालों के खिलाफ एक-एक कड़ी जोड़कर सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि पहले कुछ लोग आतंकवाद का धर्म से कोई संबंध नहीं बताते थे, लेकिन अब सच्चाई सबके सामने आ चुकी है। मंत्री ने यह भी जोड़ा कि “भारत की एजेंसियां अब हर आतंकी नेटवर्क की जड़ तक पहुंच रही हैं और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
अल फलहा यूनिवर्सिटी से जुड़े विवाद पर पूछे गए सवाल पर ढांडा ने कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान गलत विचारधारा नहीं सिखाता, लेकिन “जो मौलवी युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
मंत्री ने दोहराया कि भारत अब किसी भी आतंकी साजिश या गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा — “यह नया भारत है, जो जवाब देना जानता है।”