Facebook-f Youtube X-twitter

नेरचौक मेडिकल कॉलेज से 41 डॉक्टरों का तबादला.. भाजपा विधायक ने किया विरोध

Mandi, 13 November

 विधानसभा क्षेत्र बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज से एक साथ 41 डॉक्टरों के तबादले के निर्णय को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु की मंडी और बल्ह विरोधी नीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की भावना को दर्शाता है और इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को गहरा आघात पहुंचा है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मंचों से बार-बार समान विकास की बात करते हैं, लेकिन उनके फैसले उस दावे को झूठा साबित कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से इतने डॉक्टरों का एक साथ तबादला करना न केवल बल्ह बल्कि पूरे हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर करने जैसा कदम है।इंद्र सिंह गांधी ने आरोप लगाया कि सुखु सरकार मंडी को जानबूझकर विकास की दौड़ से पीछे धकेल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद से मंडी और बल्ह की उपेक्षा लगातार जारी है — चाहे सरदार पटेल विश्वविद्यालय से कॉलेजों को अलग करने का मामला हो या अब मेडिकल कॉलेज की क्षमता घटाने का।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में मंडी दौरे के दौरान विकास के वादे किए थे, मगर शिमला लौटते ही मंडी के हितों के खिलाफ निर्णय लेकर अपने असली इरादे उजागर कर दिए।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने यह तबादला आदेश तुरंत वापस नहीं लिया, तो भाजपा और बल्ह की जनता आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी और बल्ह के साथ सौतेला व्यवहार अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.