Facebook-f Youtube X-twitter

बिहार चुनाव में NDA की जीत पर ऊना में बीजेपी का जश्न

Una, Rakesh

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का जश्न मनाया। ऊना स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जीत की खुशी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में अपना वोट दिया है। उन्होंने एनडीए के सभी नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास का प्रमाण है। सत्ती ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों को बिहार की जनता ने सिरे से नकार दिया है, और लोकतंत्र की ताकत को दर्शाते हुए एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया है।उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने दिखा दिया है कि देश की राजनीति अब विकास और विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रही है। सत्ती के अनुसार, एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों और मोदी सरकार की नीतियों को देखते हुए जनता ने एक बार फिर गठबंधन को अवसर दिया है।

सत्ती ने बताया कि बिहार की जीत को लेकर न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर मिठाइयाँ बांटकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए यह जीत जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी भी लेकर आई है, और आने वाले समय में पार्टी विकास की रफ्तार को और तेज करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.