Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में रतन कान्वेंट स्कूल बंद, अभिभावकों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी

फरीदाबाद |  हरफला स्थित रतन कान्वेंट स्कूल में कक्षाएं बंद होने की जानकारी मिलने से 3,000 से अधिक छात्रों के अभिभावकों की नींद उड़ा दी है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अंशु सिंगला और स्थानीय पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पिछले दो महीनों से स्कूल में नियमित कक्षाएं नहीं हो रही हैं और फीस जमा होने के बावजूद ऑनलाइन क्लासेज भी आयोजित नहीं की जा रही हैं।

अभिभावक अनिल रावत और अन्य ने कहा कि पिछले दो वर्षों से स्कूल की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने बताया कि दाखिला लेने के समय उन्होंने 80-90 प्रतिशत फीस जमा कर दी थी, लेकिन अब न तो कक्षाएं चल रही हैं और न ही बच्चों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए कोई प्रयास किया जा रहा है।

प्रबंधन का पक्ष: स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कक्षाएं फिलहाल आयोजित नहीं होंगी, लेकिन बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं अभिभावकों का कहना है कि कक्षाएं बंद रहने से बच्चों की तैयारी प्रभावित होगी और परीक्षा परिणाम पर भी असर पड़ेगा।

भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी: अभिभावकों ने कहा कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वे मुख्य सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन करेंगे और भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को नियमित कक्षाएं और शिक्षण सुविधा सुनिश्चित करना है।

जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया: जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कोई अंतिम कार्रवाई और स्पष्ट जानकारी प्रदान की जा सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.