Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाहौल–स्पीति में पारा माइनस में, मैदानी जिलों में भी बढ़ी ठिठुरन

Shimla, 16 November

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेष रूप से कुल्लू और लाहौल–स्पीति जिलों में ठंड अपने चरम पर है और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज होने की संभावना है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के 27 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया। इनमें से 12 स्थानों पर पारा 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया, जबकि तीन क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज हुआ। लाहौल–स्पीति के ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं कुकुमसैरी में माइनस 3.1 और केलांग में माइनस 3.3 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा।

मैदानी जिलों में भी ठंड बढ़ने लगी है। नाहन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री नीचे गिरकर 8.9 डिग्री पर आ गया। पालमपुर में तापमान में 4.5 डिग्री की कमी देखी गई और न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है, हालांकि रात के समय ठंड का असर और तेज रहेगा। दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहने की उम्मीद है।दिलचस्प बात यह है कि शिमला की तुलना में कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और सोलन में अधिक ठंड महसूस की जा रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा, जबकि सोलन में 3.2, मनाली में 1.9, सुंदरनगर में 4.6, भुंतर में 2.8, ऊना में 8.5, कांगड़ा में 7.4, मंडी में 6.2 और हमीरपुर में 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में आ रही गिरावट के चलते लोग अब गर्म कपड़ों और हीटिंग उपकरणों पर निर्भर होते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.