Facebook-f Youtube X-twitter

लोकतंत्र की मजबूती में पारदर्शी पत्रकारिता अनिवार्यः राजेश धर्माणी

Shimla, 16 November

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस की भूमिका केवल सूचनाएं देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को पारदर्शिता, जवाबदेही और जागरूकता की दिशा में प्रेरित करना भी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और सशक्त मीडिया लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखता है।

धर्माणी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में मीडिया के समक्ष नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। एआई, डीपफेक और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तीव्र गति से फैलने वाली भ्रामक खबरें समाज को भ्रमित करती हैं। ऐसे माहौल में मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वह तथ्य आधारित और सत्यापित जानकारी ही जनता तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार जनहित में अनेक कल्याणकारी पहल कर रही है, और मीडिया का दायित्व है कि वह जनहितकारी नीतियों को सही रूप में जनता तक पहुंचाए।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाता है। तथ्य-आधारित समाचारों का प्रकाशन पत्रकारिता की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मीडिया को आत्ममंथन करते हुए विश्वसनीयता को शीर्ष प्राथमिकता देनी चाहिए।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. शशिकांत शर्मा ने ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता’ विषय पर कहा कि ब्रेकिंग न्यूज की प्रतिस्पर्धा ने समाचारों की गुणवत्ता और जांच-पड़ताल को कमजोर किया है। उन्होंने स्लो न्यूज की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि सही और विस्तृत जानकारी ही पाठकों का विश्वास बनाए रख सकती है।

हिलपोस्ट के प्रधान संपादक रवींद्र मखैक ने सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों पर चिंता जताई और कहा कि आमजन के लिए सही और गलत सूचना में अंतर करना कठिन हो गया है। ऐसे में पत्रकारों को तथ्यों की गहन जांच करना आवश्यक है।अन्य वक्ताओं—मुकेश राजपूत, पी.सी. लोहमी और अश्वनी शर्मा—ने निडर, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता को समय की जरूरत बताया।कार्यक्रम में निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी मीडिया कर्मियों को प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.