Facebook-f Youtube X-twitter

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गांव भुलवाना को मिली 14 करोड़ की विकास सौगात

Palwal, 16 November

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को जिले के गांव भुलवाना में लगभग 14 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में बारातघर, अलग–अलग समाजों की चौपालें, तथा गांव की कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण प्रमुख है। इसके अलावा चमेली वन विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपये, गांव के नए बूस्टर निर्माण के लिए साढ़े 3 करोड़ रुपये और भुलवाना को चमेली वन से जोड़ने वाली दो सड़कों के लिए 3 करोड़ रुपये की घोषणा की गई। हाईवे से गांव को जोड़ने वाली सड़क के लिए 35 लाख रुपये जबकि यूपी के रास्ते से संपर्क मार्ग के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया “कट्टाराज” वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कट्टाराज का अंत हो चुका है और अब वहां कानून का राज स्थापित है। गुर्जर ने कहा कि बिहार में 8 करोड़ मतदाताओं और 243 सीटों पर चुनाव के दौरान कहीं भी रीपोलिंग जैसी घटना सामने नहीं आई, जबकि पूर्व में लालू यादव के शासन के समय बूथ कैप्चरिंग, हिंसा और मशीनें लूटे जाने जैसी घटनाएं आम थीं।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने व्यवस्था और सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है, इसलिए जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हार के बाद अनर्गल आरोप लगाने की आदत से बाज नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस जीतती है, वहां सब ठीक लगता है, लेकिन जहां हार मिलती है, वहां ईवीएम, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने शुरू कर देती है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस की हताशा और निराशा दिन–प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसका खामियाजा वह खुद भुगत रही है।विकास कार्यों की बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्थानीय विधायक हरेंद्र रामरतन के प्रयासों से होडल विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, सड़क संपर्क बढ़ाने और जन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ–सबका विकास’ की नीति पर चलते हुए भाजपा सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है और यही कारण है कि देशभर में एनडीए सरकारों के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.