Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हुआ चिंतपूर्णी महोत्सव-2025, अमृत मान की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

Una, Rakesh

धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंब के मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 का दूसरा संस्करण रविवार को बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन की समापन संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि महोत्सव का शुभारंभ 14 नवंबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किया गया था।

महोत्सव के तीनों दिनों में प्रदेश के प्रतिभावान कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। हर शाम सांस्कृतिक रंगों, लोक धुनों और भक्तिमय माहौल से सराबोर रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्य अतिथि सहित विशेष अतिथियों का सम्मान किया।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने महोत्सव की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए आयोजकों और श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों और धरोहर से जोड़े रखते हैं, और संस्कृति से जुड़ा समाज ही सही मायनों में विकास की दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है, जहां देवी-देवताओं की परंपराएं और आस्था सदियों से प्रचलित हैं। इसलिए इस सांस्कृतिक समृद्धि को संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि इस महोत्सव का सफल आयोजन उनके समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छे काम की आलोचना होना स्वाभाविक है, लेकिन जितनी अधिक आलोचना होती है, उतना ही स्पष्ट होता है कि कार्य लोकप्रियता और प्रभाव पैदा कर रहा है। उन्होंने भारी संख्या में उमड़ी भीड़ को इस आयोजन की सफलता का प्रमाण बताया।समापन दिवस की सबसे बड़ी आकर्षण रहे मशहूर पंजाबी गायक अमृत मान, जिन्होंने अपने सुपरहिट गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संगीत, नृत्य और उल्लास से भरपूर यह संध्या महोत्सव को एक यादगार विराम दे गई। उनकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया, और दर्शकों ने लंबी देर तक तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 अपनी भव्यता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के कारण इस वर्ष की सबसे सफल आयोजनों में शामिल हो गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.