Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिव्यांग गोलू के नाम पर फर्जी चंदा उगाही का खुलासा, फोटो व नकली स्कैनर का दुरुपयोग

Hamirpur, Arvind

हमीरपुर जिले के सासन क्षेत्र में महिला हत्याकांड से जुड़ी एक बेहद संवेदनशील घटना के बाद अब दिव्यांग बेटे गोलू के नाम पर फर्जी चंदा उगाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय एक फेसबुक हैंडलर ने गोलू की तस्वीर तथा सामाजिक संगठन पहचान की अध्यक्षा चेतना शर्मा की फोटो का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी क्यूआर कोड स्कैनर के माध्यम से लोगों से आर्थिक सहायता की अपील की है। इस पोस्ट को देखकर कई लोग भ्रमित हो रहे थे, जिसके बाद मामला तुरंत पुलिस के संज्ञान में लाया गया।

चेतना शर्मा ने इस कृत्य को गंभीर अपराध बताते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि गोलू, जोकि विशेष रूप से सक्षम युवक हैं और हाल ही में अपनी मां की हत्या के बाद पहले ही दुखद परिस्थिति से गुजर रहे हैं, उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी फंडरेजिंग की जा रही है। अपनी पोस्ट को विश्वसनीय दिखाने के लिए आरोपी ने गोलू और चेतना शर्मा दोनों की तस्वीरें स्कैनर के साथ जोड़ दीं, ताकि लोग सोचें कि मामला वास्तविक है और वे आर्थिक सहायता भेज दें।

चेतना शर्मा ने कहा कि यह न केवल संवेदनशील परिस्थिति का गलत फायदा उठाने का प्रयास है, बल्कि दिव्यांग व्यक्ति तथा सामाजिक कार्यकर्ता की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का भी काम है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी ने दिव्यांग गोलू और चेतना शर्मा की फोटो लगाकर एक फर्जी स्कैनर शेयर किया था, जिसके माध्यम से लोगों से पैसे मांगने की कोशिश की जा रही थी। एसपी ने कहा कि साइबर सेल भी इस मामले में सक्रिय है और फर्जी हैंडल की पहचान कर उसे ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की आर्थिक सहायता देने से पहले स्रोत की सत्यता अवश्य जांचें और संदिग्ध पोस्ट को तुरंत पुलिस के संज्ञान में लाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.