Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड से तीन लाख तक लोन मंजूर

चंडीगढ़। किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार प्रदेश में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना को तेज गति से लागू कर रही है। सरकार का कहना है कि इस योजना से पशुपालकों को कम ब्याज दर पर आसानी से ऋण उपलब्ध होने से पशुधन कारोबार को नई दिशा मिल रही है।

योजना के तहत किसान अपने पशुओं की खरीद, चारे की व्यवस्था, पशु चिकित्सा, टीकाकरण और पशुशाला सुधार जैसे कार्य बिना आर्थिक बोझ के कर पा रहे हैं।

आवेदन प्रक्रिया सरल, बैंक 15 दिन में जारी करेंगे कार्ड

सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया है। पात्र किसान:

  • नजदीकी बैंक शाखा या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने के बाद बैंक द्वारा KYC जांच और दस्तावेज सत्यापन किया जाता है।
  • सत्यापन पूरा होने पर बैंक 15 दिनों के भीतर किसान को पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर देता है।

इतना मिलता है लोन, तय की गई राशि

योजना के तहत किसानों को ₹1.60 लाख से ₹3 लाख तक का लोन प्रदान किया जाता है। पशु के अनुसार लोन राशि निर्धारण इस प्रकार है:

  • भैंस – ₹60,249
  • गाय – ₹40,783
  • भेड़/बकरी – ₹4,063
  • सूअर – ₹16,327

इन पैसों का उपयोग किसान पशु खरीदने, चारा व्यवस्था करने, दवाइयां, टीकाकरण और अन्य पशुपालन से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • पशु का हेल्थ सर्टिफिकेट

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, 19 अगस्त को कांग्रेस करेगी धरना

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता कर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई है। हरियाणा कौशल...

चंडीगढ़ में 1.38 लाख मतदाताओं को नोटिस, 93,193 वितरित; 20,343 मामलों का

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत चंडीगढ़ में निर्वाचन विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब तक 1,38,070 नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से 93,193 यानी करीब 67.5 प्रतिशत नोटिस मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं...

चंडीगढ़ में पंजाब के 238 और हरियाणा के केवल 7 कानून लागू

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के कानूनों के लागू होने को लेकर लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब ने शहर के प्रशासनिक और राजनीतिक संबंधों पर नई बहस छेड़ दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में बताया है कि वर्तमान में चंडीगढ़ में पंजाब के 238...

गुरुग्राम में अतिक्रमण पर अब कड़ी निगरानी, सेक्टर-58 से 80 तक तैनात होंगी पेट्रोलिंग टीमें

Summer express, गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों और सेक्टरों में बढ़ते अतिक्रमण पर अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) निगरानी और सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। सेक्टर-58 से सेक्टर-80 तक जीएमडीए की राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए पेट्रोलिंग टीमों और वाहनों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण...

करनाल में तिरंगा यात्रा के दौरान दिखा देशभक्ति का उत्साह, डॉ. अर्चना गुप्ता ने दिया एकता का संदेश  

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में मंगलवार को तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का जोश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का उत्साह बढ़ाया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और भारत माता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.