Facebook-f Youtube X-twitter

गुजरात में चलती एंबुलेंस में आग, नवजात समेत चार लोगों की मौत

गुजरात  | गुजरात के अरवल्ली जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण हादसा सामने आया, जिसमें मोडासा-धनसुरा रोड पर चलती एंबुलेंस अचानक आग की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक घटना में एक नवजात शिशु, अहमदाबाद के डॉक्टर शांतिलाल रेंटिया, नर्स भूरीबेन मनात और बच्चे के पिता जिग्नेश मोची की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब जन्म के बाद बीमार नवजात को मोडासा के एक निजी अस्पताल से आगे के इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, रात लगभग एक बजे एंबुलेंस में अचानक आग लगी, जिसकी वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस निरीक्षक डीबी वाला ने बताया कि आग लगते ही एंबुलेंस पूरी तरह धधक उठी। बच्चे के दो अन्य परिजन, एंबुलेंस चालक और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि जिग्नेश मोची महिसागर जिले के रहने वाले थे और उनका नवजात बच्चा बीमार होने के कारण मोडासा में इलाजरत था। बच्चे को बेहतर चिकित्सा के लिए अहमदाबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

घटना के बाद पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल एंबुलेंस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है कि यह तकनीकी खराबी थी या किसी अन्य वजह से दुर्घटना हुई। स्थानीय प्रशासन ने हादसे को “अत्यंत दुखद और दर्दनाक” बताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.