Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ISIS ने ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का दावा, नाइजीरिया सेना नाराज़

नाइजीरिया  | इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस (ISWAP) ने दावा किया है कि उनके लड़ाकों ने नाइजीरिया के ब्रिगेडियर जनरल एम. उबा की हत्या कर दी है। हालांकि नाइजीरियाई सेना ने इस दावे को फर्जी करार दिया है और इसे पूरी तरह गलत सूचना बताया है।

IS से जुड़ी “अल-अमाक” न्यूज एजेंसी के अनुसार, चरमपंथियों का कहना है कि ब्रिगेडियर जनरल एम. उबा की मौत बोर्नो राज्य के वाजिरोको इलाके में गश्त के दौरान उन्हें पकड़ने के बाद हुई। आतंकियों ने दावा किया कि सेना घटना को छुपाने की कोशिश कर रही है।

वहीं नाइजीरियाई सेना ने इन दावों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। सेना ने कहा, “कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चल रही ब्रिगेड कमांडर के अपहरण की खबर पूरी तरह झूठी और भ्रामक है।”

ISWAP ने सेना के बयान को ‘‘साफ झूठ’’ बताते हुए अपनी बात दोहराई है। बता दें कि ISWAP, बोको हराम के दो बड़े गुटों में से एक है और हाल के वर्षों में नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में अपने हमलों को काफी बढ़ा चुका है। यह समूह अक्सर सैन्य ठिकानों, सुरक्षा बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता रहा है।

नाइजीरिया लंबे समय से बोको हराम और उससे जुड़े कट्टरपंथी संगठनों से जूझ रहा है। कई मौकों पर आतंकवादी ठिकानों पर की गई हवाई कार्रवाई में गलती से नागरिकों के हताहत होने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। दूसरी ओर, आतंकियों के लगातार हमलों को रोकने के लिए सेना बड़े पैमाने पर अभियान चलाती रहती है। देश में बढ़ते आतंकी हमले और चरमपंथी गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.