बटाला | श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुराने कॉरिडोर गेट की तीसरी मंजिल से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह (निवासी: डेरा बाबा नानक) के रूप में हुई है।
पुलिस स्टेशन श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के एसएचओ गुरदर्शन सिंह ने बताया कि लवप्रीत 14 नवंबर की शाम करीब 6 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसएचओ के मुताबिक, युवक का शव सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल पर पड़ा मिला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मेडिकल जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।