Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रघुनाथ का पधर में बनेगा मंडी का इनडोर स्टेडियम, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी; केंद्र से फंडिंग का इंतज़ार


रघुनाथ का पधर में बनेगा मंडी का इनडोर स्टेडियम, भूमि अधिग्रहण को मिली मंजूरी; केंद्र से फंडिंग का इंतज़ार

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिले में खेलो इंडिया परियोजना के तहत प्रस्तावित इनडोर स्टेडियम अब रघुनाथ का पधर में बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने यहां 12 बीघा निजी भूमि को अधिग्रहित करने की औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस भूमि के अधिग्रहण पर सरकार लगभग 1 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च करेगी। मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिग्रहण से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और फाइल अब खेल विभाग के अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। जैसे ही वित्त विभाग को भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव प्राप्त होगा, धनराशि जारी होने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अनिल शर्मा के अनुसार, पहले इनडोर स्टेडियम को पड्डल मैदान में बनाने की योजना इसलिए तैयार की गई थी क्योंकि उस समय वहां भूमि उपलब्ध थी और इसी आधार पर डीपीआर भी तैयार की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मंशा कभी भी पड्डल में बड़ा ढांचा खड़ा करने की नहीं थी, बल्कि परियोजना की आवश्यकता के अनुसार डीपीआर तैयार की गई थी। अब, रघुनाथ का पधर में भूमि उपलब्ध होने के बाद स्टेडियम का निर्माण वहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि रघुनाथ का पधर में स्वास्थ्य विभाग का कब्जा निजी भूमि के एक हिस्से पर था, जिसे अब खेल विभाग द्वारा अधिग्रहित किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण पूरा होते ही केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि उपलब्ध होने पर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अनिल शर्मा ने यह भी कहा कि इनडोर स्टेडियम के लिए केंद्र सरकार खेलो इंडिया योजना के तहत 18 से 20 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगी। हालांकि, परियोजना की डीपीआर की फाइल अभी भी प्रदेश सरकार के पास लंबित है। विधायक ने बताया कि इस फाइल को खेल सचिव तक पहुंचाने के लिए उन्हें काफी प्रयास करने पड़े। अब प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया है कि वह इस फाइल को जल्द से जल्द केंद्र सरकार को भेजे, ताकि धनराशि समय पर स्वीकृत हो सके और निर्माण कार्य में देरी न हो।उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य और केंद्र दोनों स्तरों से प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी, जिससे मंडी शहर को जल्द एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम की सुविधा मिल सकेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.