Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में तापमान में बड़ा उतार–चढ़ाव, चार जगह माइनस में पहुंचा  पारा

Shimla, 18 November-:हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। राजधानी शिमला और पर्यटक स्थल कसौली में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे इन दोनों क्षेत्रों में रविवार की रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। पहाड़ी राज्य के अधिकांश हिस्सों में जहां रातें और ठंडी होती जा रही हैं, वहीं शिमला और कसौली में बढ़ती रात की गर्माहट मौसम में हल्का बदलाव दिखा रही है। इसके विपरीत प्रदेश के अन्य कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक ठंडक में इजाफा महसूस किया जा रहा है।

सोमवार सुबह सुंदरनगर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि बिलासपुर में सुबह और शाम दोनों समय हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन के समय पूरे प्रदेश में धूप खिली रही, जिसने ठंड में थोड़ी राहत जरूर दी। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में 23 नवंबर तक मौसम साफ बने रहने की संभावना है और फिलहाल बारिश व बर्फबारी के कोई संकेत नहीं हैं।प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है, जिससे रातें अधिक सर्द हो गई हैं। चार स्थानों पर पारा रविवार रात को शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इनमें सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति के ताबो में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकुमसेरी में माइनस 4.9, केलांग में माइनस 1.0 और समदो में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

अन्य प्रमुख स्थानों में शिमला का न्यूनतम तापमान 10.2, कसाैली का 11.1, सुंदरनगर का 5.0, भुंतर का 3.9, कल्पा का 4.4, धर्मशाला का 8.6 और ऊना का 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोलन में 4.0, मनाली में 3.7, मंडी में 6.8, बिलासपुर में 8.5, हमीरपुर में 6.5 और कुफरी में 9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार नारकंडा में 7.1, भरमौर में 9.2 और सेऊबाग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।अधिकतम तापमान की बात करें तो सोमवार को ऊना सबसे गर्म रहा, जहां पारा 26.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। हमीरपुर में 25.4, नाहन में 25.0, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 23.7, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 20.2, मनाली में 19.2 और केलांग में 14.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.