Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन ट्रैकडाउन में सफलता, पुलिस ने 98 कुख्यात अपराधी दबोचे

करनाल  | हरियाणा पुलिस ने राज्य में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। मंगलवार को हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई में पुलिस ने एक ही दिन में 75 मुकदमे दर्ज किए, 98 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया और 81 हिस्ट्री शीट खोलकर संगठित अपराध के नेटवर्क को बड़े स्तर पर कमजोर किया।

एक दिन में सबसे ज्यादा हिस्ट्री शीट खोली

पुलिस के अनुसार पिछले 12 दिनों में खोली गई कुल हिस्ट्री शीटों की संख्या 179 थी, जो मंगलवार की कार्रवाई के बाद बढ़कर 260 पर पहुंच गई है। अभियान की शुरुआत से अब तक पुलिस 768 कुख्यात अपराधियों को पकड़ चुकी है, जबकि विभिन्न मामलों में 2980 अन्य अपराधी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

झज्जर नंबर-1, करनाल, कैथल और रोहतक भी आगे

कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी में झज्जर जिला सबसे आगे रहा, जहां 18 मामलों में 21 आरोपियों को पकड़ा गया। इसके बाद करनाल में 9, कैथल में 8 और रोहतक में 8 गिरफ्तारियां हुईं।
हिस्ट्री शीट खोलने के मामले में सोनीपत अव्वल रहा, जहां 26 अपराधियों की हिस्ट्री शीट तैयार की गई। इसके अलावा रोहतक में 16 और गुरुग्राम में 11 हिस्ट्री शीट खोली गईं।

विभिन्न धाराओं के तहत 75 केस दर्ज

कार्रवाई के दौरान दर्ज किए गए 75 मामलों में सबसे ज्यादा 27 केस आर्म्स एक्ट के थे, जिनमें 33 आरोपी गिरफ्तार हुए। इसी तरह हत्या के प्रयास वाले 16 मामलों में 23 गिरफ्तारी हुईं। लूट के 6 मामलों में 10 और उगाही के 10 मामलों में 10 आरोपियों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई दर्शाती है कि पुलिस केवल गिरफ्तारियों पर ही नहीं, बल्कि अपराध के जड़ को खत्म करने पर फोकस कर रही है।

करनाल में अवैध कब्जा मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

करनाल पुलिस ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों—रमेश और विशाल वालिया—को प्रेम नगर इलाके से दबोचा। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी रमेश के खिलाफ पहले से ही छह गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, जबरन वसूली और हत्या के प्रयास के केस शामिल हैं। अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने दोनों का एक दिन का रिमांड हासिल किया है।

पुरानी रंजिश में वांछित चार आरोपी पकड़े गए

ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान पुलिस ने करनाल में पुरानी रंजिश के झगड़े में वांछित चल रहे चार अन्य आरोपियों—बबली, जसराम, प्रदीप और सागर—को भी गिरफ्तार किया। इन पर अप्रैल 2025 में मीरा घाटी पार्क में मारपीट का मामला दर्ज था। मुख्य आरोपी बबली के खिलाफ भी छह गंभीर मामले दर्ज मिले हैं।

पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि आपराधिक गतिविधियों के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.