चंडीगढ़ | खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पैरोल के लिए याचिका दाखिल की है। याचिका में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA), 1980 की धारा 15 के तहत अस्थायी रिहाई की मांग की है, ताकि वह 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक निर्धारित संसद के शीतकालीन सत्र में भाग ले सकें।
अमृतपाल सिंह का कहना है कि संसद सदस्य होने के नाते उनका संसदीय कर्तव्यों में शामिल होना जरूरी है, इसलिए उन्हें निर्धारित अवधि के लिए जेल से अस्थायी रूप से रिहा किया जाए।
वर्तमान में यह याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री शाखा में स्क्रूटनी प्रक्रिया से गुजर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही याचिका को सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।