Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीतीश की शपथ पर असीम गोयल का राहुल कांग्रेस पर हमला

अंबाला |  बिहार में NDA की नई सरकार का गठन हो गया है और नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने इस राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार ने नया रिकॉर्ड बनाया है और जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा नीतीश कुमार पर पुनः भरोसा जताया है।

असीम गोयल ने कहा कि लगातार 10वीं बार शपथ लेना अपने आप में ऐतिहासिक है और यह साबित करता है कि बिहार की जनता विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहती है।

कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी पर असीम गोयल का तंज

पूर्व मंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है — नवनियुक्त अध्यक्षों के बीच टकराव और पोस्टरों से वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें गायब होना स्थिति स्पष्ट दिखाता है।

गोयल ने कहा कि “कांग्रेस का अब नाम ‘ग्रुप कांग्रेस’ होना चाहिए। ना तो देश राहुल गांधी को सर्वमान्य नेता मानता है और ना उनके द्वारा चुने गए अध्यक्षों को नेता माना जाता है।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में सुनने वाले कम और स्टेज पर बैठने वाले ज्यादा होते हैं। अंबाला में हुए हालिया कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए उन्होंने दावा किया कि कुर्सियां खाली रहीं और मंच पर बैठे नेताओं की संख्या ज्यादा थी।

असीम गोयल ने यहां तक कहा कि “राहुल गांधी भाजपा के स्टार प्रचारक जैसे काम करते हैं। लगता है कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी उन्होंने खुद ले रखी है।”

चंडीगढ़ विवाद पर बोले असीम गोयल – तीनों राज्यों को मिलकर समाधान निकालना चाहिए

चंडीगढ़ पर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के दावे को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए असीम गोयल ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विवाद बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र में अनावश्यक तनाव न बढ़े।
गोयल ने कहा कि “पहले यह भावना फैलाई जाती है कि कोई हरियाणवी है, हिमाचली है या पंजाबी है, जबकि हर व्यक्ति सबसे पहले भारतीय है। इसी सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.