Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना गोलीकांड व बढ़ते अपराधों पर जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा, बाली चौकी में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

Mandi, 20 November-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के पुनर्निर्माण और स्तरोन्नयन के लिए सीआईआरएफ (केंद्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष) के तहत 225 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदेश के लिए बड़ी राहत है। सराज विधानसभा क्षेत्र के बाली चौकी में पंचायत समिति के सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति प्रदेश में हालिया प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार को नई गति देगी।

जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इन परियोजनाओं को सीआईआरएफ में शामिल करने का अनुरोध किया था। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और गडकरी का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंडी–गग्गल–चैल चौक–जंजैहली सड़क आपदा में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस सड़क के लिए 137.40 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जबकि ऊना जिले में जेजों मोड़–टाहलीवाल लिंक रोड के लिए 48.69 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, जो बल्क ड्रग पार्क क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे। कुल्लू में पिरडी–तलोगी के लिए ब्यास नदी पर 110 मीटर स्पैन के डबल लेन ब्रिज हेतु 38.5 करोड़ रुपए मिले हैं।उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं पर्यटन, उद्योग, आवागमन और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

बाली चौकी में सामुदायिक भवन का शिलान्यास

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाली चौकी में पंचायत समिति का नया सामुदायिक भवन स्थानीय कार्यक्रमों, बैठकों और सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान उनके साथ द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर सहित बीजेपी पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कानून-व्यवस्था पर सरकार पर हमला

ऊना गोलीकांड और हाल ही में सोलन में हुई फायरिंग की घटनाओं पर जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल की शांत संस्कृति और पहचान के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की शिथिलता और माफिया को बढ़ावा देने वाली कार्यशैली के कारण प्रदेश में अराजकता बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि “जहां बड़े निर्माण हो रहे हैं, वहां अवैध हथियारों का पहुंचना राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। जनता में असुरक्षा और असंतोष बढ़ रहा है, और सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह असफल है।

पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त पर आभार

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से अब तक योजना के तहत हिमाचल के 8 लाख से अधिक किसानों को 3616 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, जो किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।

नीतीश कुमार और एनडीए मंत्रियों को शुभकामनाएं

जयराम ठाकुर ने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की दसवीं बार शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन की स्वीकृति है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.