Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेंसेक्स 350 अंक फिसला, निफ्टी में भी कमजोरी; वैश्विक गिरावट का असर

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में दो दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को गिरावट का माहौल देखने को मिला। वैश्विक बाजारों में आई कमजोरी का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक टूटकर 85,250 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी करीब 120 अंक लुढ़ककर 26,080 पर कारोबार कर रहा है।

मेटल, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में सबसे अधिक दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ICICI बैंक, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, इटर्नल और पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। इसके विपरीत, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयरों में हल्की बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में भी नकारात्मक रुझान छाया रहा। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सभी गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुए थे। ब्रेंट क्रूड में भी 1.29% की गिरावट आई और यह 62.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एफआईआई और डीआईआई दोनों ने की खरीदारी

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सक्रिय खरीदार रहे और 283.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी 824.46 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

गुरुवार को रही थी तेजी

एक दिन पहले, गुरुवार 20 नवंबर को बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 85,633 पर और निफ्टी 140 अंक बढ़कर 26,192 पर बंद हुआ था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.