नई दिल्ली । कीमती धातुओं के वायदा बाजार में शुक्रवार (21 नवंबर) को कमजोरी देखने को मिली। सोना और चांदी दोनों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक MCX पर सोना 0.48% टूटकर ₹1,22,135 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.65% गिरकर ₹1,51,601 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दोनों धातुओं पर दबाव बना हुआ है, जिससे घरेलू बाजार की रफ्तार और धीमी हो गई।
ग्लोबल मार्केट में तेज शुरुआत के बाद फिसले भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती तेजी के बावजूद सोना-चांदी बाद में नरम पड़ गए।
- Comex गोल्ड 4,074.90 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग 4,060 डॉलर प्रति औंस से ऊंचा था। हालांकि बाद में इसमें 9.70 डॉलर की गिरावट आई और यह 4,050.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
इस साल सोने ने 4,398 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ है। - Comex सिल्वर 50.39 डॉलर प्रति औंस पर खुला। शुरुआती बढ़त के बावजूद इसमें गिरावट आई और यह 0.88 डॉलर फिसलकर 49.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी इस साल 53.76 डॉलर प्रति औंस के हाई तक जा चुकी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और वैश्विक आर्थिक संकेतों के दबाव के कारण कीमती धातुओं में नरमी बनी हुई है।