Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चम्बा में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Chamba, Manjur Pathan-:च.म्बा जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड के पास बन रहे नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा पेश आया। निर्माणाधीन भवन में लेंटर डालने का काम चल रहा था कि अचानक शटरिंग ढह गई। शटरिंग गिरते ही नीचे काम कर रहे चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एक मजदूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरन्त मौके पर पहुँचा और राहत बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे सभी मजदूरों को निकालकर एंबुलेंस की मदद से पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चम्बा पहुँचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तीनों घायलों की स्थिति इस समय स्थिर है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। शटरिंग की मजबूती की ठीक से जांच नहीं होने के चलते यह दुर्घटना हुई। इस आधार पर पुलिस ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक मजदूर की मौत और तीन मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और निर्माण में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वन विकास निगम के कर्मचारियों को राहत: 3% महंगाई भत्ता, बोनस और नियमितीकरण को मंजूरी

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक में कर्मचारियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पहली अप्रैल 2025 से निगम के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।...

छोटी काशी में शुरू हुआ दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलरिटायरर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया फेस्टिवल का शुभारंभ

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: छोटी काशी मंडी में दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल को संस्कृति सदन मंडी में आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया। फिल्म फेस्टिवल के दौरान तीन दिनों तक 25 से अधिक शॉर्ट फिल्में दिखाई...

NH-503 पर ढलियारा मोड़ फिर बना हादसे का कारण, कार और टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में कई घायल

Summer express/देहरा , गुलशन धनोहा -: मुबारिकपुर–रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। ज्वालामुखी से नंगल की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर और चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी की ओर जा रही कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.