Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन ट्रैकडाउन में बड़ा खुलासा, 289 अपराधियों की गिरफ्तारी से हड़कंप

गुड़गांव |  हरियाणा में चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत गुड़गांव पुलिस ने 5 से 20 नवंबर के बीच 289 कुख्यात और हिंसक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान सक्रिय गैंगस्टरों, बदमाशों, हथियार तस्करों और नशा तस्करों पर पूरी तरह नकेल कसने के उद्देश्य से चलाया गया।

डीसीपी हैडक्वार्टर अर्पित जैन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने कुल 290 अपराधियों की पहचान की थी, जिनमें से 289 को काबू कर लिया गया। साथ ही, 48 संगठित अपराधियों को भी पकड़ा गया। कई बड़े बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली या अपडेट कर सतत निगरानी की जा रही है।

303 वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई पर कड़ी कानूनी कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने

  • 303 वांछित अपराधियों को पकड़ा,
  • 20 अपराधियों की जमानत रद्द,
  • 81 पर BNSS प्रिवेंटिव एक्शन,
  • और 14 अपराधियों की अवैध संपत्ति चिह्नित, अटैच या डिमॉलिश की।

जिनकी संपत्ति कार्रवाई में शामिल हुई उनमें कई कुख्यात अपराधी जैसे—बनारसी उर्फ खंडू, सुनीता, राजबीर उर्फ रोहित, परveen उर्फ टप्पली, राहुल उर्फ दबंग, आजाद, सुमित, सौरभ आदि शामिल हैं। इनसे स्कॉर्पियो, i10 कार और अन्य वाहन सहित कई अवैध संपत्तियाँ जब्त की गईं।

भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशा बरामद

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत

  • 74 अपराधियों को गिरफ्तार,
  • 43 देसी कट्टे, 2 पिस्टल, 1 मैगज़ीन, 59 कारतूस और 1 चाकू बरामद किया।

NDPS एक्ट में पुलिस ने

  • 33.78 ग्राम हेरोइन
  • 8.49 ग्राम कोकीन
  • 25.329 किलोग्राम गांजा
  • 20.11 ग्राम LSD
  • और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए।

8 संभावित हत्याएं रोकी गईं, 9 आरोपी काबू

पुलिस टीम ने हत्या के मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 8 संभावित हत्या की वारदातों को समय रहते रोक दिया। इसके अतिरिक्त, हत्या के प्रयास के मामलों में 29 आरोपी पकड़े गए। डकैती, लूट, अवैध वसूली, अपहरण, चोरी और अन्य मामलों में कुल 56 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई।

अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई

डीसीपी जैन ने बताया कि अपराधियों की अवैध कमाई पर आर्थिक प्रहार किया जा रहा है।

  • संपत्ति की कुर्की
  • बैंक खातों की फ्रीजिंग
  • वाहन/भूमि रजिस्ट्रेशन रोक
  • और वित्तीय दस्तावेजों की जांच—
    जैसी प्रक्रियाएँ तेजी से की गईं।

गैंगस्टरों और जेल से बाहर निकले हथियारबंद अपराधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

जिले में अपराध पर बड़ा असर

ऑपरेशन ट्रैकडाउन से

  • संगठित अपराध,
  • गैंग गतिविधियों,
  • नशा तस्करी
    पर बड़ा प्रहार हुआ है।
    गुड़गांव में गंभीर अपराध की संभावनाएँ कम हुई हैं और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

डीसीपी ने कहा कि यह अभियान गुड़गांव पुलिस की सशक्त और परिणाम आधारित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

PoK में बढ़ा बवाल, JAAC प्रमुख शौकत नवाज़ मीर गिरफ्तार

रावलकोट | पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में राजनीतिक और सामाजिक तनाव लगातार गहराता जा रहा है। रावलकोट के ईदगाह मैदान में हजारों लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और स्थानीय अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने यह दावा भी किया कि PoK की जनता खुद...

जालंधर अदालत परिसर के बाहर सूखा पेड़ गिरा, पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Summer express, जालंधर | जालंधर जिला अदालत परिसर के बाहर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक टूटकर पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियों पर गिर पड़ा। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां...

बिलासपुर में पल्स पोलियो अभियान ने हासिल की शत-प्रतिशत सफलता, 28,621 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (आईपीपीआई) ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक के सभी चिन्हित बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा...

मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार सदमे में

Summer express, मुंबई | मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई। विहान यूनिवर्सल स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूल बस से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक एक बड़ा पेड़ बस पर गिर पड़ा। हादसे में चार अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं।...

हरियाणा CM कार्यालय समेत चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Summer express, चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यालय समेत चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। ई-मेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.