Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में भीषण आग, कई झोपड़ियां राख

फायर विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

जिले के डीसी ने राहत व सहायता के दिए आदेश

Una, Rakesh-:ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते लाल सिंगी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास मौजूद दर्जनों झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में प्रवासी मजदूरों की कई झुग्गियां जलकर पूरी तरह से राख हो गईं, जिससे उनका महत्वपूर्ण और कीमती घरेलू सामान भी नष्ट हो गया।

स्थानीय लोगों ने आग लगते ही इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए। फायर विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में कई घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, जब तक आग काबू में आई, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मौके पर मौजूद प्रवासी मजदूर भी फायर विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटे रहे।आग लगने के दौरान छोटे-छोटे बच्चे अपने बचे हुए सामान को सुरक्षित निकालते हुए दिखाई दिए। कई परिवारों के पास रहने के लिए अस्थायी ठिकाना भी नहीं बचा। आग की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि झुग्गियों में रखे जरूरत के सामान, कपड़े, बर्तन और रोज़मर्रा की वस्तुएं भी पूरी तरह जल गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त (डीसी) ऊना, जतिन लाल ने तुरंत एसडीएम को मौके का निरीक्षण करने और प्रभावित प्रवासी मजदूरों को हर संभव राहत और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित परिवारों को अस्थायी आवास, भोजन और आवश्यक सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।फिलहाल फायर विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि प्रशासन प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में जुटा हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.