Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में फिल्मांकन करेंगे सोहेल खान, CM ने दिया समर्थन

चंडीगढ़ | बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता सोहेल खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग हरियाणा में करने जा रहे हैं। उन्होंने प्रोडक्शन टीम के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर फिल्म की कहानी, शूटिंग लोकेशन्स और प्रदेश की सांस्कृतिक झलक पेश करने की रूपरेखा साझा की।

फिल्म के अधिकांश दृश्य हरियाणा के ग्रामीण और शहरी इलाकों में शूट किए जाएंगे, ताकि राज्य की असल पहचान, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक सुंदरता बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हो सके।

सोहेल खान ने कहा कि हरियाणा का सकारात्मक वातावरण और प्रशासनिक सहयोग ही इस प्रोजेक्ट को यहां शूट करने का बड़ा कारण है। टीम ने प्रदेश की खुली और सहयोगपूर्ण नीतियों की सराहना की, जिससे फिल्म निर्माण में प्रोडक्शन कंपनियों को पर्याप्त सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कहा कि हरियाणा केवल किसानों और खिलाड़ियों की भूमि ही नहीं, बल्कि अब फिल्म निर्माण का उभरता केंद्र भी बन रहा है। उन्होंने सोहेल खान और उनकी टीम को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

यह फिल्म न केवल हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत और सौंदर्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगी, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं के लिए नए अवसर भी लेकर आएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.