Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजभवन के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बवाल, भाजपा ने लगाया संविधान मर्यादा भंग करने का आरोप

Shimla, 23 November-:हिमाचल प्रदेश में राजभवन के बाहर कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस प्रदर्शन को पूरी तरह अवैध और संवैधानिक परंपराओं के विपरीत बताया। उनका कहना है कि बिना अनुमति उच्च सुरक्षा क्षेत्र राजभवन में जुटना और वहां विरोध प्रदर्शन करना संकेत देता है कि कांग्रेस राजनीतिक मर्यादाओं को दरकिनार कर किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का उद्देश्य राज्यपाल पर दबाव बनाना और प्रशासनिक निर्णयों को प्रभावित करना है, जो लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरनाक है। उनके अनुसार, यह व्यवहार न केवल राज्यपाल की गरिमा को ठेस पहुँचाता है बल्कि संवैधानिक संस्थाओं के स्वतंत्र कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि पंचायती राज चुनावों से जुड़े मुद्दों पर सरकार और राज्य चुनाव आयोग के बीच बढ़ता विवाद प्रदेश में संवैधानिक संकट गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा राज्यपाल को स्थिति से अवगत कराते हुए चिंता व्यक्त करना इस बात का संकेत है कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रही है।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव डालकर पंचायत प्रतिनिधियों—जैसे प्रधान, बीडीसी सदस्य, वार्ड पंच, जिला परिषद सदस्य और नगर निकाय प्रतिनिधियों—के लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संविधान की भावना के खिलाफ है और सत्ता के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।प्रधानमंत्री के पुतले को जलाने की घटना पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे अमर्यादित राजनीतिक आचरण बताया। भाजपा ने मांग की है कि सरकार ऐसे प्रदर्शनों पर तुरंत रोक लगाए और राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.