Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में अपराध पर बड़ा प्रहार: ऑपरेशन ट्रैकडाउन में अब तक 4566 आरोपी काबू

Chandigarh, 23 November-:हरियाणा पुलिस द्वारा 5 नवंबर से चलाया जा रहा विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन अपराधियों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो रहा है। 21 नवंबर तक इस राज्यस्तरीय मुहिम के तहत 1,439 कुख्यात, वांछित और गंभीर मामलों में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 3,127 अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। कुल 4566 गिरफ्तारियों के साथ अभियान के प्रभाव को देखते हुए इसे एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है।

21 नवंबर का रिकॉर्ड: 47 कुख्यात शिकंजे में, 293 अन्य आरोपी भी दबोचे

21 नवंबर पुलिस कार्रवाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहा। सिर्फ एक दिन में 47 कुख्यात अपराधी पकड़े गए, जिनमें कई लंबे समय से फरार और मोस्ट-वांटेड शामिल थे। इसके अलावा 293 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसी दिन 17 नई हिस्ट्रीशीट खोलकर आपराधिक गतिविधियों में लगातार शामिल व्यक्तियों पर निगरानी और कड़ी कर दी है।

अभियान का व्यापक असर: अपराध जगत में खलबली, जनता का भरोसा मजबूत

हरियाणा पुलिस का यह अभियान जीरो-टॉलरेंस नीति की मजबूत मिसाल बन चुका है। राज्यभर में फरार और संगीन मामलों के आरोपियों पर सघन निगरानी और त्वरित कार्रवाई ने अपराध जगत में स्पष्ट संदेश दिया है कि अब प्रदेश में छिपना आसान नहीं रहेगा। पुलिस का कहना है कि इस अभियान ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया है तथा जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.