Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, विनय कुमार की नियुक्ति के साथ थमा सालभर का सियासी इंतज़ार

Shimla, 23 November-:लगभग एक साल तक चली चर्चाओं और मंथन के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आखिरकार अपने नए स्थाई अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी है। विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे विनय कुमार अब हिमाचल कांग्रेस की कमान संभालेंगे। पार्टी हाईकमान द्वारा आधिकारिक घोषणा होते ही संगठन में लंबे समय से चल रही अनिश्चितता समाप्त हो गई है।

विनय कुमार ने कुछ दिन पहले ही विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे मंज़ूर भी कर लिया गया था। इसी कदम के बाद साफ संकेत मिल गए थे कि पार्टी जल्द ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी पहले ही दलित वर्ग से अध्यक्ष बनाने की वकालत कर चुके थे, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी विनय कुमार के नाम पर सहमत बताए जा रहे थे।

विनय कुमार का राजनीतिक सफर 

सिरमौर जिले की श्री रेणुका जी विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए विनय कुमार का राजनीतिक सफर काफी स्थिर रहा है। उनके पिता डॉ. प्रेम सिंह भी इसी सीट से कई बार विधायक और सीपीएस रह चुके हैं। विनय कुमार ने वर्ष 2012 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था और वीरभद्र सिंह सरकार में सीपीएस बने थे। इसके बाद वह 2017 और 2022 में भी लगातार जीत दर्ज करते रहे। 12 मार्च 1978 को जन्मे विनय कुमार ने राजनीति की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस महासचिव के पद से की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पिछले एक साल से कई नाम चर्चा में थे। कभी अनुभवी नेताओं के नाम आगे रहे, तो कभी युवा चेहरों या जातीय-सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता देने की बात होती रही। एक दौर ऐसा भी आया जब शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। वहीं रजनी पाटिल के ठियोग दौरे के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर का नाम भी अंतिम सूची में शामिल माना गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने तो सार्वजनिक मंच से राठौर को अध्यक्ष पद की बधाई तक दे दी थी। लेकिन अंततः सभी समीकरणों को पीछे छोड़ते हुए हाईकमान ने विनय कुमार पर भरोसा जताया।

विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली 

अब विनय कुमार के नए दायित्व संभालने के साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के इस पद के लिए भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, पालमपुर से आशीष बुटेल और कसौली के विधायक केडी सुल्तानपुरी के नाम संभावित दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं। नया उपाध्यक्ष कौन होगा, इस पर अभी पार्टी निर्णय लेनी बाकी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.