Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में ड्यूटी लौट रहे कर्मी पर लाठी-डंडों से हमला

पलवल। पलवल के अहरवां गांव में ड्यूटी से घर लौट रहे एक कर्मचारी पर कुछ युवकों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आरोपितों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे पीड़ित के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित बलजीत, निवासी अहरवां, ने सदर थाना पलवल में दी शिकायत में बताया कि यह वारदात 17 नवंबर की रात हुई, जब वह ड्यूटी समाप्त कर दुर्गापुर रोड के रास्ते अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही करण, जितन, लाला, ओमप्रकाश और बबलू के पुत्र ने उसका रास्ता रोककर अचानक हमला कर दिया। बलजीत के अनुसार, आरोपियों ने किसी बात का मौका दिए बिना लगातार लाठी-डंडों से प्रहार किए, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।

हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में बलजीत ने घर पर फोन किया, जिसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्पताल, पलवल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हिसार I हिसार के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसमंद पुलिस चौकी इलाके में सीसवाला-रावलवास खुर्द मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल...

भाखड़ा से सीधे टी-कनेक्शन की मांग पर अड़े चानौत के ग्रामीण, पेयजल आंदोलन हुआ तेज

Summer express, चानौत। गांव चानौत में पेयजल संकट को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार की ओर से लगातार वार्ता और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग हैं। शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से धरना समिति को एक बार...

एनएच-152डी पर कुछ ही पलों में उजड़ गई खुशियों की यात्रा, तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Summer express, जींद I हरियाणा के जींद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 152-डी पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके...

नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों का दबदबा, डिस्कस थ्रो में जीते तीनों पदक

Summer express, भुवनेश्वर |ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया। महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य, तीनों पदकों पर हरियाणा की खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। खास बात यह रही...

हरियाणा में बढ़ी गर्मी और उमस, रोहतक सबसे गर्म, आज बारिश के आसार

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में एक बार फिर गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.