Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी आमंत्रण स्वीकार, भारत-कनाडा रिश्तों में दिखी नई सकारात्मक शुरुआत

कनाडा  | भारत और कनाडा  के रिश्तों में नई सकारात्मक ऊर्जा दिखने लगी है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत दौरे का निमंत्रण औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। कार्नी 2026 की शुरुआत में भारत आएंगे। यह कदम दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों में “नई शुरुआत” के रूप में देखा जा रहा है।

इस फैसले की घोषणा G20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक के बाद हुई। अगस्त 2025 में उच्चायुक्तों की वापसी के बाद यह सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कूटनीतिक सुधार माना जा रहा है। ट्रूडो सरकार के दौरान बिगड़े संबंध अब कार्नी सरकार में “रीसेट मोड” में नजर आ रहे हैं।

CEPA वार्ताएं फिर शुरू होंगी

भारत और कनाडा ने कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) पर उच्च-स्तरीय बातचीत जल्द शुरू करने पर सहमति जताई है। लक्ष्य है—2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाना। पीएम मोदी ने कहा कि हाल के महीनों में दोनों देशों के संबंधों में “बेहतरीन गति” आई है और अब उन्हें “अगले स्तर” पर ले जाने का समय है।

व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी सहयोग पर जोर

बैठक में दोनों देशों ने आने वाले महीनों में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, ऊर्जा और शिक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति जताई। मोदी ने बताया कि कनाडाई पेंशन फंड भारतीय कंपनियों में निवेश के प्रति लगातार रुचि दिखा रहे हैं।

दोनो नेताओं ने रक्षा, अंतरिक्ष, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और नागरिक परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की। इसमें दीर्घकालिक यूरेनियम सप्लाई का मुद्दा भी शामिल रहा।

कार्नी ने भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना की

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्नी ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। CEPA समझौता व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।” उन्होंने सोलर–विंड ऊर्जा, क्लीन टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन डायवर्सिफिकेशन में भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

भारत, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया द्वारा शुरू की गई ACITI पहल के तहत AI, क्लीन एनर्जी और उभरती तकनीकों में बड़े सहयोग की संभावनाएं जताई गईं। भारत-कनाडा संबंधों में यह नई शुरुआत आने वाले वर्षों में आर्थिक व रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दे सकती है ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.