Facebook-f Youtube X-twitter

जापान के ताइवान बयान पर चीन भड़का, टोक्यो को दी चेतावनी

बीजिंग। ताइवान को लेकर जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के सैन्य हस्तक्षेप संबंधी बयान पर चीन ने तीखी आपत्ति जताई है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इस बयान को “लाल रेखा पार करना” बताते हुए कहा कि टोक्यो ने ऐसा बयान देकर गंभीर गलत संकेत भेजा है और अब बीजिंग इसका कड़ा जवाब देगा।

चीन के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान में वांग यी ने कहा कि ताकाइची का यह दावा चौंकाने वाला है कि अगर चीन ताइवान की नाकेबंदी या कोई सैन्य कार्रवाई करता है, तो जापान इसे अपनी सैन्य प्रतिक्रिया का आधार मानेगा। वांग ने कहा कि ऐसा बयान जापान की ओर से अनुचित दखल और संवेदनशील मुद्दे पर अनावश्यक तनाव बढ़ाने वाला कदम है।

वांग यी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “जापान के शीर्ष नेतृत्व ने ताइवान मामले में खुलेआम सैन्य हस्तक्षेप की बात कर गलत संदेश दिया है। यह ऐसी सीमा लांघना है, जहां तक उसे जाना नहीं चाहिए था। चीन इस रवैये का दृढ़ता से प्रतिरोध करेगा।”

ताकाइची के बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव तेजी से बढ़ा है। बीजिंग ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस को पत्र लिखकर जापानी प्रधानमंत्री पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों और राजनयिक मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ताइवान को लेकर चीन और जापान के बीच यह नया विवाद एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहले से मौजूद भू-राजनीतिक तनाव को और बढ़ा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.