अमृतसर। रइया इलाके में रविवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात गैंगस्टर ढेर हो गया। मृत गैंगस्टर पर हाल ही में एक दुकानदार की हत्या में शामिल होने का आरोप था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर का एक साथी भी मौजूद था, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गैंग की अन्य गतिविधियों और सहयोगियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
मुठभेड़ के दौरान एक एएसआई गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गैंगस्टर की गतिविधियों और वारदातों से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है, साथ ही मौके से बरामद हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।