चंडीगढ़ | एक दिन की राहत के बाद आज, 25 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं के भाव एक प्रतिशत से अधिक बढ़े हैं।
सोने का भाव 1.08 प्रतिशत चढ़कर 1,25,195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कि 1,346 रुपए की वृद्धि है। चांदी में भी तेजी दर्ज की गई, इसका भाव 1.57 प्रतिशत बढ़कर 1,56,914 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया, यानी 2,438 रुपए महंगी हुई।
सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 700 रुपए गिरकर 1,25,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई थीं। लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव 1,24,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया। चांदी की कीमत भी 1,000 रुपए गिरकर 1,55,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई।
मौद्रिक स्थिति की बात करें तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और बैंकों व आयातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली के कारण रुपये में मजबूती आई। रुपया 50 पैसे की तेजी के साथ 89.16 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस प्रकार, 25 नवंबर को सोना खरीदने के इच्छुक निवेशकों को MCX और स्थानीय सर्राफा बाजार में बदलते भावों पर ध्यान रखना होगा।