Facebook-f Youtube X-twitter

बारात लौटते समय सड़क हादसा, मृतकों में सेना जवान शामिल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। जांजगीर थाना क्षेत्र के सुकली गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर तेज रफ्तार ट्रक और बारात से लौट रही स्कार्पियो की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

टक्कर इतनी भीषण कि स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त

सूत्रों के अनुसार, नवागढ़ के आठ लोग स्कार्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव बारात में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह से लौटते समय देर रात सुकली गांव के पास उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह कबाड़ में बदल गया।

तीन की मौके पर ही मौत, दो ने अस्पताल में दम तोड़ा

घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में दो सेना के जवान भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में दो सेना के जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें से एक जवान की कुछ ही दिन पहले शादी हुई थी। सभी मृतक और घायल नवागढ़ के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को बड़ा कारण माना जा रहा है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.