ताइवान | ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने बुधवार को देश की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 40 अरब अमेरिकी डॉलर का विशेष रक्षा बजट पेश करने की घोषणा की। इस बजट का इस्तेमाल 2026 से 2033 तक उन्नत हथियारों, “Taiwan Dome” एयर-डिफेंस सिस्टम और अमेरिका के साथ संयुक्त तकनीकी विकास में किया जाएगा।
राष्ट्रपति ने बताया कि ताइवान डोम एयर-डिफेंस सिस्टम अत्याधुनिक खोज और अवरोधन क्षमता से लैस होगा और देश की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ताइवान ने पहले ही अपने रक्षा खर्च को सकल घरेलू उत्पाद का पांच प्रतिशत तक बढ़ाने का संकल्प लिया है।
2026 के लिए ताइवान ने अपने सामान्य रक्षा बजट को बढ़ाकर 31.18 अरब अमेरिकी डॉलर किया है, जो कुल रक्षा व्यय का 3.3 प्रतिशत होगा। राष्ट्रीय रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने स्पष्ट किया कि 40 अरब डॉलर इस विशेष बजट की अधिकतम सीमा है और इसे सटीक मिसाइलों की खरीद और ताइवान-अमेरिका बीच उपकरणों व प्रणालियों के संयुक्त विकास पर खर्च किया जाएगा।
यह कदम ताइवान की चीन के बढ़ते दबाव के बीच अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।