Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का सदस्य गिरफ्तार: हैंड ग्रेनेड बरामद हमले की साजिश नाकाम

Summer express, जालंधर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद करने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के बाद पंजाब में संभावित आतंकी हमले की एक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान एसबीएस नगर जिले के गांव बैरसियां निवासी लखविंदर सिंह उर्फ जोला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में था और उनके निर्देश पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए काम कर रहा था। इस कार्रवाई में काउंटर इंटेलिजेंस के साथ एसबीएस नगर पुलिस की टीम ने भी सहयोग किया।

डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस नवजोत सिंह माहल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को आतंकी नेटवर्क से जुड़े इनपुट मिलने के बाद जालंधर और एसबीएस नगर में निगरानी बढ़ाई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित ने जालंधर के आदमपुर क्षेत्र के पास एक डेड लेटर बॉक्स (डीएलबी) से हैंड ग्रेनेड की खेप हासिल की थी।

पुलिस के अनुसार, ग्रेनेड हासिल करने के बाद लखविंदर सिंह इसे लेकर एसबीएस नगर इलाके में पहुंचा। इसके बाद मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव बैरसियां में तलाशी अभियान चलाया और वहां से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद ग्रेनेड का इस्तेमाल कहां किया जाना था और इसके पीछे किस तरह की योजना तैयार की गई थी। पुलिस विदेशी हैंडलरों के साथ आरोपित के संपर्क, उनके बीच हुई बातचीत और आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसके अलावा आदमपुर क्षेत्र में हथियार और विस्फोटक सामग्री पहुंचाने वाले नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मामले में थाना सदर नवांशहर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ के आधार पर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और संभावित आतंकी गतिविधियों के संबंध में आगे की जानकारी जुटा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.