Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसएमओ भर्ती पर विवाद, हरियाणा में ओपीडी सेवाएं बाधित

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में आज गुरुवार सुबह दो घंटे के लिए ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMS) से जुड़े डॉक्टर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। एसोसिएशन राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) के पदों पर सीधी भर्ती नीति का विरोध कर रही है।

इमरजेंसी, ऑपरेशन और प्रसूति सेवाएं रहेंगी जारी

हड़ताल के दौरान ओपीडी में किसी भी तरह का इलाज नहीं होगा, लेकिन ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति और सभी आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। एसोसिएशन का कहना है कि एसएमओ के पदों पर डायरेक्ट भर्ती से वरिष्ठता और प्रमोशन के अवसर प्रभावित होंगे। वहीं, संशोधित ACP फाइल अब भी वित्त विभाग में लंबित पड़ी है, जिस पर डॉक्टरों ने नाराजगी जताई है।

30 नवंबर को सेवाएं पूरी तरह बंद करने की चेतावनी

HCMS के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो 30 नवंबर को प्रस्तावित बैठक में राज्यभर की सभी स्वास्थ्य सेवाएं–ओपीडी, इमरजेंसी और पोस्टमार्टम—पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि पैरामेडिकल स्टाफ भी इस आंदोलन में शामिल होने को तैयार है।

सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम, 400 अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती

डॉक्टरों की हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी सिविल सर्जन और पीएमओ को निर्देश दिए हैं कि:

  • ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं होनी चाहिए
  • जरूरत पड़ने पर कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल ऑफिसर और सभी कंसल्टेंट की ड्यूटी लगाई जाए
  • आरबीएसके के लगभग 400 डॉक्टरों को ओपीडी में तैनात कर दिया गया है

विभाग का कहना है कि हड़ताल के बावजूद अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.