Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शीतकालीन सत्र में हंगामा: MLA निधि रोकने पर भाजपा विधायकों का विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन

Dharamshala, Rahul chawla-:धर्मशाला में चल रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन राजनीतिक गर्माहट से भर गया। विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी न होने का मुद्दा आज पूरे सत्र पर हावी रहा। इसको लेकर भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

सुबह सत्र शुरू होते ही भाजपा विधायक अपोज़िशन लॉज से बाहर निकले और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा विधायकों का आरोप था कि सरकार जानबूझकर ट्रेजरी पर अंकुश लगाकर विकास कार्य रोक रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करोड़ों रुपये बजट में प्रावधान होने के बावजूद फंड जारी नहीं किया जा रहा, जिससे क्षेत्रीय विकास बाधित हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मुद्दे पर सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “हम जनता द्वारा चुने गए विधायक हैं। बजट में स्वीकृति के बावजूद अफसर साफ-साफ कहते हैं कि ट्रेजरी खाली है और 10 हजार रुपये से अधिक रिलीज नहीं किए जा सकते। यह लोकतंत्र का मजाक है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें टूट चुकी हैं, पुल बह चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई वित्तीय मदद नहीं पहुंच रही। उन्होंने कहा कि आम लोग विधायक क्षेत्र विकास निधि की उम्मीद रखते हैं, लेकिन वह भी रोक दी गई है, जिससे जनता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।नेता प्रतिपक्ष यहीं नहीं रुकेउन्होंने सरकार पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के भी आरोप लगाए। उनका कहना था कि, “जब बजट में पैसा है तो वह आखिर जा कहां रहा है? टोकन जारी कर कमीशन लेने और ठेकेदारों का भुगतान रोकने का खेल चल रहा है। यह भ्रष्टाचार का नया मॉडल है।”

भाजपा विधायकों ने चेतावनी दी कि यदि फंड जारी नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज होगा। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि MLA निधि पर सरकार और विपक्ष के बीच यह विवाद अगले पूरे सत्र की दिशा तय कर सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.