Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी का उडुपी में संदेश: मिशन सुदर्शन चक्र करेगा सुरक्षा पुख्ता

उडुपी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री कृष्ण मठ में आयोजित “लक्ष गीता पाठन” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 14 साल बाद उडुपी पहुंचे पीएम मोदी ने यहां भव्य रोड शो किया और जनता को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत और नई वैश्विक भूमिका पर जोर दिया।

‘नया भारत दृढ़ है, किसी दबाव में नहीं झुकेगा’

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत पहले से अधिक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक है। पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब देश ऐसी घटनाओं पर चुप नहीं बैठता। “यह नया भारत है। यह न किसी के सामने झुकता है और न ही अपने नागरिकों की सुरक्षा से समझौता करता है।”

मिशन ‘सुदर्शन चक्र’ का ऐलान

प्रधानमंत्री ने रामायण और महाभारत की प्रेरणा का हवाला देते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि लाल किले से जिस करुणा का संदेश दिया जाता है, उसी आधार पर सरकार ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ आगे बढ़ा रही है— “देश के औद्योगिक क्षेत्रों, महत्वपूर्ण पब्लिक सेक्टर और सामरिक स्थलों के चारों ओर ऐसा सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है, जिसे दुश्मन भेद न सकें। यदि कोई हमला करने की जुर्रत करेगा, तो हमारा ‘सुदर्शन चक्र’ जवाब देगा।”

उडुपी,  भाजपा शासन मॉडल की जनभूमि

पीएम मोदी ने उडुपी को भाजपा के सुशासन मॉडल की आधारभूमि बताते हुए कहा— “1968 में जब उडुपी के नागरिकों ने जनसंघ के वीएस आचार्य को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए चुना, तब यहां नए शासन मॉडल की नींव रखी गई थी।”

जनकल्याण योजनाओं को कृष्ण उपदेश से जोड़ा

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण गरीबों की सेवा और नारी सम्मान का संदेश देते हैं। इसी प्रेरणा के चलते आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे फैसले लिए गए। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय” की नीति को राष्ट्र के विकास का मूल मंत्र बताया।

उडुपी में संतों के बीच सम्मानित महसूस किया

श्री कृष्ण मठ के आयोजन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा— “पूज्य संतों के बीच बैठना मेरे लिए गर्व का विषय है। उडुपी की आस्था, संस्कृति और समाज सेवा की परंपरा पूरे देश को प्रेरणा देती है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.